बाबा की महिमा baba ki mahima


बाबा चरणों में आके तेरी महिमा गाते है,
शीश जुकाते है बाबा हम सब हर्षाते है
बाबा चरणों में आके तेरी महिमा गाते है,

शाहतालियाँ डेरा बाबा हम को कभी बुलाओ
दर्श दिखा के बाबा मेरे जीवन सफल बनाओ
बाबा बालक नाथ की महिमा नर नारी सब गाओ
बाबा चरणों में आके तेरी महिमा गाते है

भक्तो के मन मेरे बाबा देखो हर दम भाते
दूर दुर से भक्त है देखो दर बाबा के आते
चिमटे की धुन पर देखो जमकर है नाच नचाते
बाबा चरणों में आके तेरी महिमा गाते है,

कभी तो बाबा दुधा धारी पौनाहारी कहलाये
मोर सवारी कर के बाबा चमत्कार दिख लाये,
सिद्ध बाबा जोगी जी से सब के दुःख मिट जाए
बाबा चरणों में आके तेरी महिमा गाते है,


download bhajan lyrics (1123 downloads)