प्रभु का जाप करले prabhu ka jaap karle


इस झूठी दुनिया में तू सच केहने का पाप करले
काया तो नश्वर है पगले प्रभु का जाप करले
प्रभु का जाप करले

हरी का जाप किया है देवो ने वेदों ने फरमाया है
बड़े बड़े ऋषि मुनियों ने प्रभु का ही गुण गाया है
जगा तू मन में हरी ईशा गुण गान आप करले
काया तो नश्वर है पगले प्रभु का जाप करले
प्रभु का जाप करले

ऐसा कोई नही है जिस ने कभी न पाप किया हो
ऐसा कोई नही है जो अपने ही लिए जिया न हो
किसी के केहने से नही खुद पश्ताप करले
काया तो नश्वर है पगले प्रभु का जाप करले
प्रभु का जाप करले

सुख में तूने नाम लिया न आई दुःख की बारी है
अपने दता साथ छोड़ गये मनवा दुःख से भारी है
दुखियो के दुःख को अपना थोडा अभिलाप करले
काया तो नश्वर है पगले प्रभु का जाप करले
प्रभु का जाप करले

श्रेणी
download bhajan lyrics (1031 downloads)