सब कुछ मिला है मुझको sab kuch mila hai mujhko par gor meri khali


सब कुछ मिला है मुझको पर गोद मेरी खाली
मुझको भी माँ बना दे ओ मैया शेरावाली
सब कुछ मिला है मुझको पर गोद मेरी खाली

धन धान की ओ मैया कोई कमी नही है,
पर माँ मुझे कहे वो कोई लाल ही नही है,
मैं आई तेरे द्वारे बन के माँ सवाली
सब कुछ मिला है मुझको पर गोद मेरी खाली

मन के भवन में मैया तेरी ज्योत है जगाई
झोली भरेगी मेरी जगदम्बे महा माई,
मन्नत माँ तेरे दर से मैंने यही मनाई
मुझको भी माँ बना दे ओ मैया शेरावाली
सब कुछ मिला है मुझको पर गोद मेरी खाली

कुछ और न ओ मैया तुझसे मुराद मांगू
फैला के अपना अंचल तुझसे औलाद मांगू
यही आस शेरावाली तेरे दर से है जगा ली
मुझको भी माँ बना दे ओ मैया शेरावाली
सब कुछ मिला है मुझको पर गोद मेरी खाली

download bhajan lyrics (1161 downloads)