चलो साई के दरबार

चलो चलो साई के दरबार में जी चलो शिरडी के दरबार,
दर्शन करलो जी शिरडी साई नाथ का………..

वेला चमेली और गुलाब से, महके साई दरबार,
कैसे बखान करू, शिरडी साई नाथ का………..

सोने के सिंगासन पर बैठे, मेरे प्यारे साई नाथ,
सिर पर मेरे रहे हाथ, सदा साई नाथ का……….

शिव का ही है इक रूप, मेरे प्यारे बाबा साई राम,
चारो दिशा बड़े धाम, मेरे साई नाथ का……….

लेले तू भी अबार, हो जाए बेडा तेरा पार,
राम लाल सोनी करे, भजन साई नाथ का………..

चलो चलो साई के दरबार में जी चलो शिरडी के दरबार,
दर्शन करलो जी शिरडी साई नाथ का……

श्रेणी
download bhajan lyrics (935 downloads)