अंबे रानी मैंने वन में तेरा शेर देखाambey rani maine van me tera sher dekha


अंबे रानी मैंने वन में तेरा शेर देखा,
महारानी मैंने वन में तेरा शेर देखा,
तेरा शेर देखा, तेरा शेर देखा,
अंबे रानी मैंने वन में तेरा शेर देखा,
महारानी मैंने वन में तेरा शेर देखा॥

आई चेत की बहार दिया राम ने अवतार,
मारा लंका का सरदार लेकर नाम तेरा,
अंबे रानी मैंने वन में तेरा शेर देखा,
महारानी मैंने वन में तेरा शेर देखा॥

आई भादो की बहार लिया कृष्ण ने अवतार,
मारा मथुरा का सरदार लेकिन नाम तेरा,
अंबे रानी मैंने वन में तेरा शेर देखा,
महारानी मैंने वन में तेरा शेर देखा॥

आई क्वार की बहार खुल गई मैया जी के द्वार,
ले लो मैया जी का नाम दर्शन कर लो बारंबार,
अंबे रानी मैंने वन में तेरा शेर देखा,
महारानी मैंने वन में तेरा शेर देखा॥

आई सावन की बहार लिया भोले ने अवतार,
किया दुष्टों का संहार लेकर नाम तेरा,
अंबे रानी मैंने वन में तेरा शेर देखा,
महारानी मैंने वन में तेरा शेर देखा॥

download bhajan lyrics (1075 downloads)