मैं लाडला खाटू वाले का गुणगान श्याम का गाता हूं

मैं लाडला खाटू वाले का गुणगान श्याम का गाता हूं,
ग्यारस को आकर खाटू में श्री श्याम का दर्शन पाता हूं....

ग्यारस को लगता मेला और भक्त वहां पर आते,
झंडा निशान ले बाबा का मंदिर पर जाकर चढ़ाते,
दर्शन करने से पहले मैं श्याम कुंड में नहाता हूं,
मैं लाडला खाटू वाले का.....

मन में मुराद लेकर के भगत भवन पर जाते,
श्रद्धा से पूजा करते बाबा श्याम का दर्शन पाते,
करके दर्शन श्याम प्रभु का फूला नहीं समाता हूं,
मैं लाडला खाटू वाले का.....

सुख-दुख को कह लेता हूं जब सामने बाबा होते,
देकर खुशियां इस जीवन में दुख सारा वो हर लेते,
और निरंजन क्या मांगे बिन मांगे सब आ जाता हूं,
मैं लाडला खाटू वाले का.....

download bhajan lyrics (1035 downloads)