ॐ नमो शिव गाए जा

ॐ नमोः शिव ॐ नमोः शिव दिल से गाए जा,
भोलेनाथ की किरपा से तू मौज उड़ाए जा…..

भोले जैसा देव नहीं कोई दूजा जी,
दानव हो या देव करे सब पूजा जी,
बम बम की यु जय जयकार लगाए जा…..

अंग भभूती माथे सोहे चंदा जी,
नाग गले में जटा से बहती गंगा जी,
घोट घोट भोले को भांग पिलाए जा……..

गंगाजल से खुश हो भोले भंडारी,
भगतो की तकलीफ मेट देते सारी,
श्रद्धा से जल इनको रोज चढ़ाए जा……

औघड़ दानी कहता है कोई बर्फानी,
भीम सैन भोले की दुनिया दीवानी,
अंजना तू भी शिव का ध्यान लगाए जा…

श्रेणी
download bhajan lyrics (826 downloads)