आयेगा मेरा सॉवरा दिल से बुला के देख

दिल मे तो श्याम नाम की ज्योति जलाके देख,
आयेगा मेरा सॉवरा दिल से बुला के देख,

किस्मत के ताले खोलना बाबा के हाथ मे
इक तेरे कष्ट मेटना पल भर की बात है
किस्मत के ताले खोलेगा जरा ताली बजाके देख
आयेगा मेरा सॉवरा दिल से.....

होगा असर दुआओ मे तो बोलेगी मुर्ति
जीवन मे जो कमी है वो कर देगे पुर्ति
खुद पर यकीन ना हो तो आजमा के देख
आयेगा मेरा सॉवरा दिल से .....

कवि : नरेश नरसी जी

download bhajan lyrics (3776 downloads)