मीरा जोगन बन गई रे श्याम तेरी मस्ती मेंmeera jogan ban gayi re shyam teri masti me


मीरा जोगन बन गई रे श्याम तेरी मस्ती में.....

राणा ने विष के प्याले भी भेजें,
वह तो हंस के पी गई रे,
श्याम तेरी मस्ती में,
मीरा जोगन बन गई रे.......

सर्प पिटारी राणा ने भेजी,
वो तो माला बन गई रे,
श्याम तेरी मस्ती में,
मीरा जोगन बन गई रे.......

जहां-जहां जावे मीरा लोग हंसे हैं,
वो तो खुद भी हंस रही रे,
श्याम तेरी मस्ती में,
मीरा जोगन बन गई रे.......

जब-जब सखियां वृंदावन पहुंची,
वो तो श्यामा बन गई रे,
श्याम तेरी मस्ती में,
मीरा जोगन बन गई रे.......

श्रेणी
download bhajan lyrics (1375 downloads)