भाभी माँगे देवर लक्ष्मण की तरह

माँ की ममता माँ से मांगे,
मुझे पुत्र मिले श्रवण की तरह,
भाभी मांगे देवर लक्ष्मण की तरह………

गुरु बिन ज्ञान कहाँ से लाऊ, गुरु से बढ़कर कोई नही,
भव सागर से तार दे सबको, शक्ति जगत में कोई नही,
गुरूजी मांगे मुझे शिष्य मिले, मुझे शिष्य मिले एकलव्य की तरह,
भाभी मांगे देवर लक्ष्मण की तरह…..

जब जब भीड़ पड़ी बहना पर दौडे दौडे आते है,
परम कृपा कर अपनों पर ये सबकी लाज बचाते है,
बहना मांगे मुझे भाई मिले बहना मांगे मुझे भाई मिले,
मुझे भाई मिले कृष्णा की तरह,
भाभी मांगे देवर लक्ष्मण की तरह…

श्रेणी
download bhajan lyrics (1040 downloads)