तेरे डमरू की धुन सुनके मैं काशी नगरी आई हूं

तेरे डमरू की धुन सुनके मैं काशी नगरी आई हूं,
मेरे भोले ओ बम भोले मैं काशी नगरी आई हूं,
तेरे डमरू की धुन सुनके मैं काशी नगरी आई हूं.....  

सुना है हमने ओ भोले तेरी काशी में मुक्ति है,
उसी गंगा में नहाने को मैं काशी नगरी आई हूं,
तेरे डमरू की धुन सुनके मैं काशी नगरी आई हूं......  

सुना है हमने ओ भोले तेरी काशी में गंगा है,
उसी गंगा को पाने को मैं काशी नगरी आई हूं,
तेरे डमरू की धुन सुनके मैं काशी नगरी आई हूं......

सुना है हमने ओ भोले तेरा काशी में मन्दिर है,
उसी मन्दिर में पूजा को काशी नगरी आई हूं,
तेरे डमरू की धुन सुनके मैं काशी नगरी आई हूं......

श्रेणी
download bhajan lyrics (1127 downloads)