सांवरिया तेरे लिए

सांवरिया तेरे लिए तेरे लिए मैंने जोगन वेस बनाया,
जोगन वेस बनाया जोगन वेस बनाया ,

तोड़ लिया मैंने जग से नाता,
तेरे सिवा कोई नजर ना आता,
तू दिल विच समाया,
सांवरिया तेरे लिए........

संवारी सूरत दिल में समाई,
लोग कहे मुझे बावरी आई,
तूने ऐसा रूप दिखाया,
सांवरिया तेरे लिए........

अटक गए तेरे नैनो से नैना,
अब मेरे पिया मेरे दिल में ही रहना,
तूने एसा दिल को चुराया
सांवरिया तेरे लिए........

download bhajan lyrics (2189 downloads)