जो कहानी राम की है वो कहानी श्याम कीjo kahani ram ki hai vah kahani shyam ki


जो कहानी राम की है वो कहानी श्याम की
राम के संग जानकी है राधा रानी श्याम की

राम और लक्ष्मण की जोड़ी कृष्ण और बलराम की
यह अयोध्या राम की है मथुरा नगरी श्याम की

राम की कौशल्या माता देवकी गोपाल की
राम है मेरे धनुषधारी मुरली है मेरे श्याम की

शबरी के बेर को राम खाये गुजरी का माखन श्याम जी
अवध बिहारी राम जी हैं कुंज बिहारी श्याम जी

राम ने रावण को मारा कंस को श्री कृष्ण ने
राम की सारी नगरिया आसमा मेरे श्याम की

राम है दशरथ के लाल कृष्णा है नंदलाल के
राम की होती दिवाली होली होती श्याम की

श्रेणी
download bhajan lyrics (669 downloads)