मैं तो तेरी हो गई माँ
मैं तो, तेरी, हो गई माँ,
ये दुनियाँ, क्या जाने ॥
क्या, जाने ये, क्या जाने ॥
तेरे, चरणों में, चारोँ धाम,
ये दुनियाँ, क्या जाने ।
मैं तो, तेरी, हो गई माँ...
तन भी तेरा, मन भी तेरा ।
इस जीवन का, सब कुछ तेरा ॥
मेरा जीवन, तेरै नाम,
ये दुनियाँ, क्या जाने ।
मैं तो, तेरी, हो गई माँ...
झूठे रिश्ते, झूठी माया ।
छोड़ के, सब कुछ, तुझे अपनाया ॥
तेरी, भक्ति, है मेरा काम,
ये दुनियाँ, क्या जाने ।
मैं तो, तेरी, हो गई माँ...
मुझको, है माँ, तेरा सहारा ।
तुम बिन मईया कौन हमारा ॥
तेरी, शक्ति, है माँ महान,
ये दुनियाँ, क्या जाने ।
मैं तो, तेरी, हो गई माँ...
तेरे, रंग में, मैं रंग जाऊँ ।
भक्ति, का वर, तुझसे पाऊँ ॥
मैं करूँ, तेरा गुणगान,
ये दुनियाँ, क्या जाने ।
मैं तो, तेरी, हो गई माँ...
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल