तेरा नाम लिया तुझे याद किया

खाटू आकर चले गए जा कर मुझको भूल गए ॥
बोलो इतने दिन क्या किया क्या किया क्या किया,
तेरा नाम लिया तुझे याद किया,

क्या दान धर्म कुछ किया,
नहीं नहीं किया,
कभी ध्यान भजन में दिया,
नहीं नहीं दिया,
कभी संतो की सेवा की
नहीं नहीं किया,
और भला क्या किया,
क्या किया क्या किया,
तेरा नाम लिया तुझे याद किया,

कभी जीवन में रुक कर सोचा की क्या गलत और क्या सही,
मुझे ढूंढते हो तुम जगह जगह और मैं था तेरे  पास नहीं,
हर बात से डरने लगते हो ये आद्दत बिलकुल ठीक नहीं,
दर के भी दिन रात लिया,
हां लिया हां लिया,
तेरा नाम लिया तुझे याद किया,

तेरा नाम है सबसे उचा श्याम,
तेरा नाम ही मेरी पूजा श्याम,
तुझ सा ना कोई दूजा,
शुभम रूपम दिन रात लिया,
तेरा नाम लिया तुझे याद किया,

download bhajan lyrics (1804 downloads)