धुणो तप राम को होव

धुणो तप राम को होव कोई बड़ भागी
जां न साचा सतगुरु मिलया बांकी सुरता जागी

इस धूणे पर मीरां तप गयी तप गया सजन कसाई
सुआ पढ़ावत गणिका तापी जांकि लगन राम स लागी

इस धूणे पर सुरां तप गया तप गया सेना नाई
नामदेव जी ऐसा ताप्या जांकि लगन राम से लागी

इस धूणे पर गोरक्ष तप गया तप गया नानक साईं
गोपीचंद भरथरी ताप्या जांकि लगन राम से लागी

इस धूणे पर नरसी तप गया तप गयी करमा बाई
दास कबीरा ऐसा ताप्या जांकि लगन राम से लागी।

श्रेणी
download bhajan lyrics (1978 downloads)