मईया जी तुम बड़ी दयालु होmaiya ji tum badi dyalu ho ambe maa badi dyalu ho


मईया जी तुम, बड़ी दयालु हो
अम्बे माँ, बड़ी दयालु हो lll
मईया जी तुम lll बड़ी..........

हमे तो बस तेरा सहारा है
और नही कोई हमारा है ll
तेरा दर प्राणो से प्यारा है ll
मईया जी तुम lll बड़ी...........

तेरा यश गाया वेदों ने
पार नहीं पाया वेदों ने ll
नेती नेती गाया वेदों ने ll
मईया जी तुम lll बड़ी,.............

और सब झूठी माया है
मईया जी मुझे क्यों बिसराया है ll
दास तेरी शरण में आया है ll
मईया जी तुम lll बड़ी............

तुम्हारा नाम मिले मईया
भक्ति का दान मिले मईया ll
सुबह और शाम मिले मईया ll
मईया जी तुम lll बड़ी............

भले हैं बुरे हैं तेरे हैं
तेरी माया के घेरे हैं ll
मईया जी हम बालक तेरे हैं ॥
मईया जी तुम lll बड़ी...........

अपलोड कर्ता- अनिल भोपाल बाघीओ वाले

download bhajan lyrics (1804 downloads)