नाता है तुझसे मेरा ये वादा है मुझसे तेरा

चाहा था मैंने रोकना लेकिन चाह कर भी न रोक न सका,
आँख से आंसू छलक गए थे जब तेरा एहसास हुआ,
मरना था जीवन श्याम पल में दे डाला,
इसी लिये नैनो से छलका ये प्याला,
नाता है तुझसे मेरा ये वादा है मुझसे तेरा,
निभाएगा हारे में तू आरे नीले पे सवार आएगा श्याम मेरा,
नाता है तुझसे मेरा ये वादा है मुझसे तेरा,

जब जब भी गम के बादल है छाए मैंने तेरा है नाम लिया,
सुन कर के तू रुक न पाया तूने आकर थाम लिया,
ऐसे तो कोई किसी का साथ नहीं देता मतलब की दुनिया में कोई पास नहीं रहता,
नाता है तुझसे मेरा ये वादा है मुझसे तेरा,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1368 downloads)