साईं दर है ज्ञान सरोवर सुखो की आन बंदेsai dar hai gyaan sarovar sukho ka aan bande


साईं दर है ज्ञान सरोवर सुखो की आन बंदे,
साईं दर पे मिल जाते है सारे भगवान बंदे,
साईं दर है ज्ञान सरोवर .........

साईं दर से होकर जाता है मंजिल का रास्ता,
इस मंजिल के राही को जग से क्या वास्ता,
साईं दर है गंगा यमुना कर ले इसनान बंदे,
साईं दर है ज्ञान सरोवर सुखो की आन बंदे,

दुर्लब है जिनको दुंड न तप बल के जोर से,
खुद ही वो खिचे आते है श्रधा की डोर से,
साईं भक्ति से जाता है मन का अभिमान बंदे,
साईं दर है ज्ञान सरोवर सुखो की आन बंदे,

साईं दर पे ना आया तो पीछे पश्ताये गा,
दरिया का पानी लौट के वापिस ना आएगा,
कुछ अपनी बन्दगी का करले समान बंदे,
साईं दर है ज्ञान सरोवर सुखो की आन बंदे,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1383 downloads)