बाबा तेरा उपकार है

बाबा तेरा उपकार है दुनिया में जो सत्कार है,
तेरा ये सब उपकार है,दुनिया में जो सत्कार है,

चरणों में तेरे जब से आया हु,
क्या बोलू तुमसे कितना पाया हु ,
खुश हाल सारा परिवार है,
किरपा का तेरे भण्डार है,
बाबा तेरा उपकार है....

चिंताए ना मुझको डराये गी,
जीवन में वापिस अब न आये गी,
मेरा जो तू सरकार है,हाथो में तेरे पतवार है,
बाबा तेरा उपकार है

हाथो से श्याम निशान उठा ता हु,
गिरास पे तेरी चौकठ आता हु,
उसको न किसी की दरकार है,
जिसका तू लख दातार है,
बाबा तेरा उपकार है

सारी ही दुनिया को दिखाया है क्या से क्या मुझको बनाया है,
सैनी का तू इतवार है शर्मा का पालन हार है,
बाबा तेरा उपकार है

download bhajan lyrics (1124 downloads)