जब दीवाना दुखी होता है

तू क्या जाने के जब दीवाना दुखी होता है,
तेरी तस्वीर से लिपट कर बहुत रोता है,

कौन सुनता है यहाँ किस से फर्याद करे,
नाम बस ले वो तेरा तुझको ही याद करे,
तेरे चरणों में वो दो आंसू वगा लेता है,
तेरी तस्वीर से लिपट कर बहुत रोता है,

टुटा है जब दिल टूट जाते है भरम,
जान जाता है वो तेरी दुनिया का चलन,
हारने वालो का कोई भी नहीं होता है ,
तेरी तस्वीर से लिपट कर बहुत रोता है,

आंसू से उसके तू पिघल जाएगा,
अपनी तस्वीर से तू श्याम निकल आयेगा,
सोनू अरमान उस के दिल में यही होता है ,
तेरी तस्वीर से लिपट कर बहुत रोता है,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1357 downloads)