राम नाम गाले मन

राम नाम गा ले मन पीछे पछतायेगा,
जिस पर प्रभु हो दया भव से तर जाएगा,
राम नाम गा ले मन पीछे पछतायेगा,

ऐसे तू उल्जा है माया के जाल में,
चैन नही मिलता ही तुझे किस हाल में,
कल यम का दूत तुझे लेने आ जाएगा ,
जिस पर प्रभु हो दया भव से तर जाएगा,
राम नाम गा ले मन पीछे पछतायेगा,

छोड़ मोह माया लोह राम से लगाये रे,
दो दिन का जीवन है राम नाम गायेले,
विशियो का नाग तुझे डसता ही जायगा,
जिस पर प्रभु हो दया भव से तर जाएगा,
राम नाम गा ले मन पीछे पछतायेगा,

करुना के सागर प्रभु दीं के दयाल है,
भगतो के रखवाले दुष्टों के काल है,
प्रभु से ही ध्यान लगा चरण शरण पायेगा,
जिस पर प्रभु हो दया भव से तर जाएगा,
राम नाम गा ले मन पीछे पछतायेगा,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1179 downloads)