ये तन भी तेरा है ये मन भी तेरा हैyeh tan bhi tera hai yeh man bhi tera hai


ये तन भी तेरा है  ये मन भी तेरा है
सबकुछ तेरा है मेरे श्याम
तुम्हारा अर्पण तुम्हे किया
ये दिल भी तेरा है  ये जॉ भी तेरा है
सबकुछ तेरा है मेरे श्याम

क्या लेकर मैं आया  जिसका अभिमान करु मैं
मेरा क्या जाएगा  जिसकेलिये डरू मैं
मांगा है आपसे  तुमने ही है दिया
ये तन भी तेरा है

प्रभु मेरे इन कर्मोपे  लगाले अपना पहरा
मैं मूरख अज्ञानी  तू परमेस्वर ठहरा
जब जब खाई  ठोकरें  तुमने बचा लिया
ये तन भी तेरा है

मेरी डोरी तेरे हाथमे  जैसे चाहे नाचाले
(रोमी) भगतों की इस अर्जी को  चरणोंसे अपने लगाले
सेवा में आपके लाता रहे जिया
ये दिल भी तेरा है  ये जॉभी तेरा है
सबकुछ तेरा है मेरे श्याम

download bhajan lyrics (1297 downloads)