श्याम तेरा साथ

श्याम तेरा साथ मुझे उम्र भर मिले,
श्याम तेरा साथ,
रोज तेरे दर्शन का अवसर मिले,
श्याम तेरा साथ,

तेरी आशिक़ी का मुझे रंग चढ़ गया है,
सांवली सुरतिया पे दिल आ गया है,
प्यार तेरे चरणों का जम कर मिले,
श्याम तेरा साथ,

अगले जन्म में तेरी नगरी में बिचरु,
पल भर को न तेरी नजरो से बिछडु,
रात के बसेरे को मंदिर मिले,
श्याम तेरा साथ,

पहले से जीवन नया चाहती हु,
अनाड़ी हु तेरी दया चाहती हु,
मौत भी मिले तो तेरे दर पर मिले,
श्याम तेरा साथ,

download bhajan lyrics (1149 downloads)