मैया अमरकंट वाली तुम हो मा भोली भाली maiya amarkant vali tum ho maa bholi bhali


मैया अमरकंट वाली तुम हो मा भोली भाली
तेरे गुण गाते है साधु मा बजा बजा के ताली

भूरे मगर पर कीन्ही सवारी हाथ कमल का फूल
सबको देती रिद्धि सिद्धि हमे गई क्यो भूल

नही हमारा कुटुम कबीला नही मात और तात
हम तो आए शरण तिहारी शरण पड़े की लाज

निर्धनियो को धन देती मा अज्ञानी को ज्ञान
अभिमानी का मान मिटाती खोती नाम निशान

लाखी पापी तुमने तारे लगी ना पल की देर
अब तो मैया मेरी बारी ई कहा लगाई देर

प्रेषक प्रमोद पटेल
यूट्यूब पर
1.निमाड़ी भजन संग्रह
2.प्रमोद पटेल सा रे गा मा पा
9399299349
9981947823

श्रेणी
download bhajan lyrics (1646 downloads)