तेरा प्यार है महान

तेरा प्यार है महान,
तेरा प्यार है जहाँन,
मैं जो पहले मुर्दा था,
तूने डाली मुझमें जान,
तेरा प्यार है महान,
तेरा प्यार है जहाँन।

क्यों ना बोलूँ फिर मैं,
तेरी जय जयकार,
क्यों ना बोलूँ फिर मैं,
तेरी जय जयकार,
जय जयकार, जय जयकार
तूने मेरे लिये क्या कुछ ना किया,
तेरा प्यार है महान,
तेरा प्यार है जहाँन।

मेरी सूरत बिगड़ी थी,
मेरा दिल भी था खाली
तूने सींचा था खून से,
ताकि आये हरियाली
क्यों ना बोलूँ फिर मैं,
तेरी जय जयकार,
जय जयकार, जय जयकार
तूने मेरे लिये क्या कुछ ना किया,
तेरा प्यार है महान,
तेरा प्यार है जहाँन।

आई जीवन में खुशी,
आई अब्दी जिन्दगी,
तू है जिन्दा शाफ़िया,
तूने यह है किया,
क्यों ना बोलूँ फिर मैं,
तेरी जय जयकार,
जय जयकार, जय जयकार
तूने मेरे लिये क्या कुछ ना किया,
तेरा प्यार है महान,
तेरा प्यार है जहाँन।

श्रेणी
download bhajan lyrics (1011 downloads)