बड़े मान से ज़माना माँ तुमको पूजता हैbade maan se zamana maa tumko pujta hai


जयंती मंगला काली,
भद्र काली कपालिनी,
दुर्गा क्षमा शिवाधात्री,
स्वाहा स्वधा नमोस्तुते।

बड़े मान से ज़माना,
माँ तुमको पूजता है,
तेरे नाम का तराना,
त्रिभुवन में गूँजता है,
बड़े मान से ज़माना,
माँ तुमको पूजता है.....

होती दया की जिसपे नज़र,
दुनिया में होता वो बेख़बर,
चरणों में वो दीवाना,
चौख़ट को चूमता है,
बड़े मान से ज़माना,
माँ तुमको पूजता है……

भक्तों को देती वरदान है,
पूरे करे सब अरमान है,
रुतबा बड़ा सुहाना,
हर्ष में घूमता है,
बड़े मान से ज़माना,
माँ तुमको पूजता है…..

पापी ह्रदय को निर्मल करो,
भक्ति से मेरा दामन भरो,
चेतन झलक दिखा दो,
मन तुमको ढूंढ़ता है,
बड़े मान से ज़माना,
माँ तुमको पूजता है…..

बड़े मान से ज़माना,
माँ तुमको पूजता है,
तेरे नाम का तराना,
त्रिभुवन में गूँजता है,
बड़े मान से ज़माना,
माँ तुमको पूजता है…….

download bhajan lyrics (989 downloads)