जगदम्बे आरती

—--------------आरती के बोल—-----------
ॐ जय जगदम्बे माँ , मईया जय जगदम्बे माँ
ममता मई , करुणा मई……….2
भक्तन शीतल छा
ॐ जय जगदम्बे माँ , मईया जय जगदम्बे माँ
ॐ जय जगदम्बे माँ , मईया जय जगदम्बे माँ
ममता मई , करुणा मई…………..2
भक्तन शीतल छा
ॐ जय जगदम्बे माँ , मईया जय जगदम्बे माँ

1 ) शैलपुत्री शाकुंभरी , सत्य सनातन माँ
सरला साम्भवी समता , सन्तन को धन माँ
ॐ जय जगदम्बे माँ

2 ) ब्रह्म विद्या ब्रह्म रूपा , ब्रह्म चारिणी है
भय हरणी भ्रम नासनी , तू भव तारिणी है
ॐ जय जगदम्बे माँ

3 ) चेतन चित प्रकाशनी , चन्द्र घण्टा माई
माया मुलाधारणी , मनसा सुख दाई
ॐ जय जगदम्बे माँ

4 ) कुष्मांडा कात्यायनी , जय स्कन्द माता
कालरात्रि कामाक्षा , कमला सुख दाता
ॐ जय जगदम्बे माँ

5 ) ज्ञाता ज्ञान गायत्री , ज्ञेय महा गौरी
गंगा गीता गोमयी , गोदा अति भोरी
ॐ जय जगदम्बे माँ

6 ) सकल सृष्टि संचालिनी , सर्व सिद्धि दात्री
परमेश्वरी पावनी , परा शक्ति मात्री
ॐ जय जगदम्बे माँ

7 ) आत्म अलख अगोचर , अविगत अविनाशी
अखण्ड अरूप अनामय , अम्बे सुखे राशी
ॐ जय जगदम्बे माँ

8 ) जगदम्बे की आरती , जो कोई गावे
भूलन भाव हो जैसा , तैसा फल पावे
ॐ जय जगदम्बे माँ
download bhajan lyrics (53 downloads)