झूठी है ये दुनिया सारी झूठा जग पसाराjhuthi hai ye duniya sari jhutha jag pasaaro


झूठी है ये दुनिया सारी झूठा जग पसारा,
जब तक सांसे साथ रहे तब बाद में करे किनारा बस इक साई नाथ हमारा,
झूठी है ये दुनिया सारी झूठा जग पसारा,

चमक धमक सूरज आवे रोज करे उज्यारा,
साथ छोड़ के साँझ को जावे करे खोर अँधियारा, बस इक साई नाथ हमारा,
झूठी है ये दुनिया सारी झूठा जग पसारा,

माटी का इक बना खिलौना लागे प्यारा प्यारा,
तोड़ तोड़ के फेर बनावे बैठा एक कुमार  बस इक साई नाथ हमारा,
झूठी है ये दुनिया सारी झूठा जग पसारा,

जीवन नईया जीव फकीरा भजे सास इक तारा,
समय का झरना बेहता जाये रुके न इसकी धरा  बस इक साई नाथ हमारा,
झूठी है ये दुनिया सारी झूठा जग पसारा,

इक सिरा है साई हाथ में दूजा सिरा तुम्हारा,
जब तक डोरी साई हाथ है फसे नहीं मझधारा बस इक साई नाथ हमारा,
झूठी है ये दुनिया सारी झूठा जग पसारा,

साई नाम की राह सुहानी पग पग सुखत नजारा,
चलता चल इस राह मुसाफिर लेके नाम सहारा,
तुम्ही मेरा सहारा
झूठी है ये दुनिया सारी झूठा जग पसारा,

किस्मत की रेखाएं बदले करे जो साई इशारा,
साई करे सो हो वे जग में दूजा नहीं गुजरा तुम ही मेरा सहारा,
झूठी है ये दुनिया सारी झूठा जग पसारा,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1568 downloads)