साई बाबा की किरपा से किस्मत बन जाती है

अगर हो साई की रेहमत मुसीबत थम जाती  है,
साई बाबा की किरपा से किस्मत बन जाती है,

बाबा साई शिरडी वाले कहलाते है,
बड़ी दूर दूर से लोग शरण में आते है,
सूरत भोली भाली रोम रोम में राम जाती है,
साई बाबा की किरपा से किस्मत बन जाती है,

साई ने तो सब जग के वेडे पार किये,
अपने भक्तो पे बाबा ने उपकार किये,
आये कोई भी मुश्किल वो हो कम जाती है ,
साई बाबा की किरपा से किस्मत बन जाती है,

सब भगतो के जीवन में सदा उजाले हो,
मणि प्यार मिला है रिंकू टंडा वाले को,
सच्चे मन से की हो भगति कहते रंग लाती है,
साई बाबा की किरपा से किस्मत बन जाती है,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1464 downloads)