जीवन की डोर तुमसे बांधी है मेरे साई

जीवन की डोर तुमसे बांधी है मेरे साई
दर्शन की भीख देदो नैना है वनवारे
जीवन की डोर तुमसे बांधी है मेरे साई

तेरी ही याद में हम दिन रात जल रहे है,
जग की है आस टूटी गिर गिर के चल है
अब तो मुझे बना लो अब तो मुझे शरण लो
दासी हु मेरे साईं
जीवन की डोर तुमसे बांधी है मेरे साई

ढूंडा गली गली भटका डगर डगर में
दिल हो गया दीवाना साईं तेरे मिलन में
पागल हु मैं अब तेरा दर्शन को मेरे साईं
जीवन की डोर तुमसे बांधी है मेरे साई

श्रेणी
download bhajan lyrics (849 downloads)