पलना में रोवे री कन्हैया मेरो सांवरो

पलना में रोवे री कन्हैया मेरो सांवरो....-4

बहुत देखने आई गुजरिया,
मेरे लाल को लगा गई नजरिया,
यह चुप ना होवे री कन्हैया मेरो सांवरो,
पलना में रोवे री कन्हैया मेरो सांवरो....

गोदी में लेकर मैं पुचकारू,
लोरी सुनाऊं और कंधे से लगाऊं,
ना पलना झूले री कन्हैया मेरो सांवरो,
पलना में रोवे री कन्हैया मेरो सांवरो....

काजल का टीका मैंने लगाया,
नोन राई मैंने सब कुछ उतारा,
बड़ों रुदन मचावे री कन्हैया मेरो सांवरो,
पलना में रोवे री कन्हैया मेरो सांवरो....

दर पर आए भोले भंडारी,
लाला दरस की लगन है भारी,
कैसी लीला दिखाई दी कन्हैया मेरो सांवरो,
पलना में रोवे री कन्हैया मेरो सांवरो....

श्रेणी
download bhajan lyrics (833 downloads)