दासी हूँ तेरी श्यामा
दासी हूँ, तेरी श्यामा, सेवा में, साथ रख लो ॥
मैं आपकी, हूँ प्यारी ॥अपने ही, पास रख लो ।
दासी हूँ, तेरी राधे, सेवा में, साथ रख लो ।
दासी हूँ, तेरी श्यामा, सेवा में, साथ रख लो...
सुनलो, मेरी कहानी, श्री राधे, मेहरबानी ॥
श्री राधे, मेहरबानी,
चरणों की, रज में मुझको ॥हरदम ही, साथ रख लो ।
मैं आपकी, हूँ प्यारी, अपने ही, पास रख लो ।
दासी हूँ तेरी राधे, सेवा में साथ रख लो...
अवगुण से, भरी हुई हूँ, द्वारे पर, पड़ी हुई हूँ ॥
द्वारे पर, पड़ी हुई हूँ,
अपनी, कृपा से श्यामा ॥अवगुण तुम, हमारे हर लो ।
मैं आपकी, हूँ प्यारी, अपने ही, पास रख लो ।
दासी हूँ, तेरी राधे, सेवा में साथ रख लो...
द्वारे पर, पड़ी रहूँगी, तेरा ही, सुख चाहूँगी ॥
तेरा ही, सुख चाहूँगी,
चरणों की, देकर सेवा ॥चरणों के, पास रख लो ।
मैं आपकी, हूँ प्यारी, अपने ही, पास रख लो ।
दासी हूँ तेरी राधे, सेवा में साथ रख लो...
धुन...लाड़ली राधा, स्वामिनी राधा ॥
लाड़ली राधा, किशोरी राधा ॥
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल