चारों धामों में विराजे भगवान

चारों धामों में विराजे भगवान, चलो रे दर्शन कर आवे....-3

अवधपुरी में आए बिराजे राम लखन अवतारी,
राम लखन अवतारी संग में सीता जनक दुलारी,
सरयू मैया में करो रे स्नान, चलो री दर्शन कर आवे,
चारों धामों में विराजे भगवान, चलो रे दर्शन कर आवे॥

काशीनाथ में  बैठे देखों शिव शंकर कैलाशी,
शिव शंकर कैलाशी संग में गौरा है महारानी
गंगा मैया में करो रे स्नान, चलो री दर्शन कर आवे,
चारों धामों में विराजे भगवान, चलो रे दर्शन कर आवे॥

मथुरा वृंदावन में विराजे मुरली के बजवइया,
मुरली के बजवइया संग में रहती राधा मैया,
जमुना मैया में करो रे स्नान, चलो री दर्शन कर आवे,
चारों धामों में विराजे भगवान, चलो रे दर्शन कर आवे॥
श्रेणी
download bhajan lyrics (382 downloads)